Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

सीएम कैंप कार्यालय बगिया बना जनसेवा का भरोसेमंद केंद्र, 14,995 प्रकरणों का हुआ त्वरित निराकरण

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर स्थापित सीएम कैंप कार्यालय बगिया आज लोगों की समस्याओं का सबसे तेज और भरोसेमंद समाधान केंद्र बन चुका है। तीज त्योहार हो या अर्द्धरात्रि, बस एक फोन कॉल पर सहायता पहुँचना अब यहां की सामान्य प्रक्रिया बन गई है। नारायणपुर के चिटकवाईन गंझूटोली में ट्रांसफार्मर खराब होने से उत्पन्न संकट हो या आपात स्वास्थ्य सहायता—कैंप कार्यालय हर परिस्थिति में तत्पर दिखाई देता है।स्थापना के बाद से अब तक लगभग 14,995 प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया है। बिजली, पेयजल, सड़क, राजस्व, स्वास्थ्य, सामाजिक सहायता,आर्थिक सहायता जैसे मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई ने लोगों का विश्वास और गहरा किया है। 110 नए ट्रांसफार्मर, नई विद्युत लाइनें और उपकेंद्रों की स्थापना से लोगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में कैंप कार्यालय ने मानवीय सेवाभाव का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Advertisements
Advertisements

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थय सहायता योजना के तहत जिले के 72 मरीजों के इलाज के 2 करोड़ 85 लाख रुपए की मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर संचालित सीएम कैंप कार्यालय बगिया से बीते दो वर्षो में कई जरूरतमंद हितग्राहियों को त्वरित लाभ प्रदान किया गया,।इस कार्यालय में परिजनों के आवेदन 72 मरीजों के लिए 2 करोड़ 85 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूरी दी गई है।इस योजना के तहत ताजा मामला मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत जिला कोरिया निवासी हितग्राही राजवर्धन पैकरा, पिता सुरेन्द्र पैकरा (उम्र 6 वर्ष) को गंभीर बीमारी के उपचार हेतु 18 लाख रूपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृति दी गई। वहीं गणेश राम यादव, पिता महेश्वर राम यादव (उम्र 48 वर्ष) को किडनी ट्रांसप्लांट उपचार के लिए 1 लाख 54 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।इस तरह इस कार्यालय में आवेदन पर एक दुर्घटना में मृत्यु के बाद श्रीमती पानमती बाई, ग्राम केवटीनडांड़, तहसील कांसाबेल को संगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 1 लाख रुपए की सहायता राशि दिलाई गई।शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु प्राथमिक शाला जामुंडा में बसंत कुमार सिंह एवं कलिन्द राम के आवेदन पर शिक्षक व्यवस्था कराई गई। ग्राम पंचायत कोनपारा, तहसील फरसाबहार में रामशंकर कालो सहित कई को नहर कार्य की बकाया मजदूरी का भुगतान कराया गया।इसके अतिरिक्त ग्रामीणों की मांग पर पेयजल समस्या के समाधान हेतु नलकूप खनन तथा सड़क निर्माण जैसे जनहित कार्यों पर भी कार्रवाई की गई।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन ने शुरू की “स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन” 5 मिनट के भीतर पहुंचा रही है स्वास्थय सहायता

सीएम कैंप कार्यालय बगिया में इलाज के लिए दिए गए आवेदन पर सहायता पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थय मितान टीम ने चिकित्सा सहायता को और अधिक सुलभ बना दिया है, जहां 5 मिनट के भीतर मरीजों से संपर्क कर आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाती है।सीएम कैंप कार्यालय ने कठिन परिस्थितियों में भी संवेदनशील भूमिका निभाते हुए 4581 मरीजों को स्वास्थय लाभ पहुंचाने में सफलता मिली है।सीएम कैंप कार्यालय द्वारा दूर राज्यों में मृत्यु के बाद शवों को सम्मानपूर्वक गृह ग्राम पहुँचाना, वन्यजीव जनित नुकसान की भरपाई कराना, शिक्षा और मजदूरी से जुड़े लंबित मामलों को तुरंत समाधान देना, कोरवा बाहुल्य क्षेत्रों में पहली बार बिजली पहुँचाना—ऐसे अनेक कार्य इसकी प्रतिबद्धता को प्रमाणित करते हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा बगिया में कैंप कार्यालय की स्थापना गरीब, असहाय और आम नागरिकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जनसेवा, सुशासन और मानवीय संवेदना की मिसाल बन चुका यह कार्यालय अब जनता और सरकार के बीच भरोसे का मजबूत पुल बनकर उभर रहा है, जहां हर जरूरतमंद को तत्काल संबल और समाधान मिलता है।

जरूरतमंदों को मिली तत्काल सहायता, लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निजी निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने एक बार फिर संवेदनशील शासन का प्रमाण दिया है। यहाँ जरूरतमंद लोगों के आवेदन पर तत्काल सहायता पहुंचाई गई।सीएम कैंप कार्यालय से अब तक सैकड़ों दिव्यांगजन व जरूरतमंदों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, ट्राई साइकिल, वैशाखी जैसे जरूरी सहायक उपकरण प्रदान किए गए हैं।जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाली इस सरकार की त्वरित पहल से लाभार्थियों ने राहत महसूस की और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button