Advertisement Carousel
Blog

रात्रि चौपाल: ग्रामीणों को पीएम आवास और मनरेगा कार्यों की जानकारी

Ad

Advertisements

प्रधानमंत्री आवास योजना और जल संरक्षण पर जोर, ग्रामीणों से किया संवाद

Advertisements

डबरी निर्माण और समय पर आवास निर्माण पर चौपाल में ग्रामीणों को प्रेरित किया गया

जिला प्रशासन की पहल: रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया

जांजगीर-चांपा,
कलेक्टर  जन्मेजय महोबे के निर्देशन में तथा जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले भर में जन चौपाल एवं रात्रि चौपाल का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इन चौपालों का उद्देश्य ग्रामीणों, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों, मनरेगा जॉब कार्ड धारकों और स्व सहायता समूहों को योजनाओं की प्रगति और दिशा-निर्देशों की जानकारी देना है।

Advertisements

नवागढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पचेड़ा में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों, निर्माण की समय-सीमा और प्रथम किस्त प्राप्त करने वाले हितग्राहियों से सीधा संवाद किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि प्रधानमंत्री आवास का निर्माण समय पर पूर्ण करना अनिवार्य है।

चौपाल में पीएम आवास ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्री यशवंत सिंह एवं तकनीकी सहायक श्री अब्दुल कामिल सिद्दीकी ने विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण और संवर्धन अभियान के तहत डबरी निर्माण कार्य मनरेगा के माध्यम से तेजी से संचालित किए जा रहे हैं। ग्रामीणों और किसानों को अधिक से अधिक डबरी बनवाकर बारिश के जल को संरक्षित करने, सिंचाई क्षमता बढ़ाने और कृषि उत्पादन में वृद्धि लाने के लिए प्रेरित किया गया।

चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने योजनाओं के बारे में प्रश्न पूछे, जिनका समाधान मौके पर ही अधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया। इस प्रकार रात्रि चौपाल ग्रामीणों के लिए जानकारी और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण मंच साबित हुई।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button