Advertisement Carousel
Blog

इनऑपरेटिव बैंक खातों को सक्रिय करने विशेष शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

Advertisements

सक्ति

Advertisements

सक्ति में ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ शिविर में करोड़ों के निष्क्रिय खाते पुनः संचालित

कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में इनऑपरेटिव एवं डिफंक्ट (डीफ) सरकारी बैंक खातों को पुनः सक्रिय करने के उद्देश्य से “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के तहत आज प्रातः 10:30 बजे स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, सक्ती में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisements

शिविर के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री तोपनो स्वयं मौजूद रहे। उन्होंने जिला मार्गदर्शी बैंक, जिला कोषालय कार्यालय तथा विभिन्न बैंकों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक इनऑपरेटिव एवं डीफ सरकारी खातों को जल्द से जल्द सक्रिय करने के निर्देश दिए।

आयोजित शिविर में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए लगभग 2 करोड़ रुपए के इनऑपरेटिव खातों तथा 7 लाख रुपए के डीफ खातों का सफलतापूर्वक निपटान किया गया। यह शिविर जिला मार्गदर्शी बैंक एवं जिला कोषालय कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।

शिविर में तहसीलदार श्री विद्याभूषण साव, भारतीय रिजर्व बैंक से श्री सदानंद, लीड बैंक प्रबंधक श्री मनोज वर्मा, जिला कोषालय अधिकारी श्री उपेन्द्र पटेल सहित भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, एसबीआई लाइफ एवं अन्य बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button