Advertisement Carousel
राज्य

स्किल डेवलपमेंट में हरियाणा नंबर-1: युवाओं को मुफ्त विदेशी भाषा शिक्षा, ग्लोबल जॉब मार्केट में बढ़ेगा दबदबा

Ad

हरियाणा 
हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार ने युवा वर्ग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विदेशी भाषाओं को सीखने के लिए नई पहल शुरू की है। विदेश में रोजगार के लिए युवाओं को जर्मन, जापानी और इतालवी भाषाएं निशुल्क सिखाई जाएंगी। बताया जा रहा है कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के निदेशक मंडल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप कार्यबल विकसित करने के लिए “विदेशी भाषा सहायता एवं प्रतिपूर्ति योजना को स्वीकृति दे दी है।

Advertisements

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बोर्ड की 12वीं बैठक में कई परिवर्तनकारी प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में विश्वस्तरीय कौशल विकास, रोजगार सृजन और कार्यबल के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दिया गया। जैसे-जैसे वैश्विक गतिशीलता भाषा प्रवीणता पर निर्भर हो रही है, यह योजना प्रमाणित उम्मीदवारों का एक तैयार पूल बनाने में मदद करेगी, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय नौकरी की आवश्यकताएं उत्पन्न होते ही तैनात किया जा सकता है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button