Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के द्वारा आयोजित क्रीडा प्रतियोगिता संपन्न।

मोहम्मद उस्मान सौफी की रिपोर्ट

Advertisements

ग्राम हथबंद के टीम ने संभव चक्र  किया हासिल।

तिल्दा -नेवरा। संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय  क्रीडा प्रतियोगिता संपन्न हुआ। रायपुर जिला तिल्दा ब्लांक के ग्राम सरोरा के हाईस्कूल मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में बारह गांव के इकतीस  स्कूलों के छात्र छात्राओं ने शिरकत किया ।  जिनमे तिल्दा , सिमगा, धरसीवां तहसील से ग्राम सरोरा सांकरा , ओटगन परसदा,,भुरसुदा, बिलाडी, बुंदेली,बिनेका , हथबंद, केसदा, रिंगनी,नेवधा, कुथरैल  रैता के स्कूल प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । वहीं इन स्कूलों में से लगभग 650 प्रतिभागी  छात्र छात्राओं ने बढ़कर प्रतियोगिता में हिस्सेदारी निभाई ।

Advertisements
Advertisements

क्रीडा प्रतियोगिता की सफलता का श्रेय विशेष व्यक्तित्व श्री मति शीतल गोयल सी एस आर प्रमुख, श्री मति उमेश्वरी विश्राम साहू सरपंच सरोरा ,बसंत सिंह विनोद उप सरपंच सरोरा, तान सिंह बंछोर उपप्राचार्य मिडिल स्कूल सरोरा , सहित समस्त स्कूलों  के उपस्थित खेल‌ प्रभारियों के अलावा संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के दुर्गेश आडिल सहायक उपाध्यक्ष,एम जी के मूर्ति महाप्रबंधक,चिरंजीत राय ‌,गुलाब साहू , राजकुमार निषाद ,सुचिता जैन , लक्ष्मी देवांगन,हिमांचल वर्मा,धनेश साहू , राकेश निर्मलकर, जितेन्द्र वर्मा,किशोर का विशेष योगदान रहा ।

गौरतलब हो कि श्री बृजलाल गोयल के द्रष्टिकोण को मूर्त देने की उद्देश्य से  संभव स्टील ट्यूब्स  लिमिटेड के अंतर्गत आने वाले  सभी गांवो के शासकीय  विद्यालयों के मध्य संभव स्पोर्ट्स फेस्ट के नाम पर  अंतर्विद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ‌जिसमे हथबंद विद्यालय से सबसे अधिक पद्म जीतकर संभव चक्र पर विजय प्राप्त किया है । इस अवसर पर श्रीमती शीतल गोयल ने कहा कि,पढ़ाई के साथ साथ बच्चों की विकास के लिए खेलकुद भी अतिआवश्यक है। जिससे मानसिक विकास के अलावा शाररिक विकास  भी होता है । उन्होंने कहा कि इस खेलकूद प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर खेलकूद के प्रति रूझान बढ़ाना है ।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button