Advertisement Carousel
राज्य

टूरिस्ट बस में लगी तेज आग, फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा टला

Ad

पंजाब  
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 5:00 बजे, चंडीगढ़ से सटे मोहाली ज़िले में स्थित ज़ीरकपुर फ्लाईओवर पर एक टूरिस्ट बस अचानक आग की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि बस आगरा से अमृतसर जा रही थी और उसमें लगभग 50 यात्री सवार थे। जैसे ही बस फ्लाईओवर पर पहुंची, उसमें अचानक आग लग गई। आग को देख ड्राइवर ने तुरंत बस रोक दी और यात्रियों को तेजी से नीचे उतारकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

Advertisements

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि सभी यात्रियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच जारी है। 

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button