Advertisement Carousel
Blog

जिले के सभी उपार्जन केंद्र तैयार — तौल, नमी जांच और टोकन व्यवस्था दुरुस्त

Ad

Advertisements

सक्ति जिले

Advertisements

कलेक्टर का सख्त निर्देश: किसी भी किसान को धान विक्रय में न हो कोई परेशानी
आज

जिले में धान खरीदी का सबसे बड़ा अभियान शुरू हो गया है। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप 15 नवंबर से लेकर 31 जनवरी 2026 तक चलने वाली इस ऐतिहासिक धान खरीदी प्रक्रिया का आगाज़ कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने देवरघटा धान उपार्जन केंद्र में किया।

Advertisements

सक्ति जिले के कलेक्टर तोपनो सुबह देवरघटा पहुंचे, जहां उन्होंने नारियल फोड़कर और किसान गेंदराम साहू को फूलमाला पहनाकर धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया। मौके पर किसान गेंदराम साहू ने 48 क्विंटल धान विक्रय किया, जिसकी नमी जांच स्वयं कलेक्टर ने अपनी मौजूदगी में कराई—यह किसानों को भरोसा देने का बड़ा संदेश था।

कलेक्टर ने साफ तौर पर निर्देश दिए कि “धान विक्रय में किसी भी किसान को ज़रा भी परेशानी नहीं होनी चाहिए”। उन्होंने अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान हित में रहे।

जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में तैयारियां पूरी—तौल कांटे, नमी मापक, टोकन सिस्टम से लेकर भुगतान व्यवस्था तक सब दुरुस्त रखी गई है। ग्रामीण इलाकों में धान बेचने पहुंचे किसानों में खास उत्साह देखा जा रहा है।

अभियान के शुभारंभ पर खाद्य विभाग, नोडल अधिकारी, बैंक प्रबंधक और बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button