Advertisement Carousel
Blog

अब नहीं देना पड़ता बिजली बिल प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी सहारा

Ad

Advertisements

अब नहीं देना पड़ता बिजली बिल प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी सहारा

Advertisements

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना देशभर के लोगों के जीवन में नई रोशनी लेकर आई है। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के निवासी श्री पुष्पेंद्र कुमार गबेल की कहानी इस योजना की सफलता का शानदार उदाहरण है।
अब उन्हें हर महीने हजारों रुपये का बिजली बिल नहीं देना पड़ता — क्योंकि उनका घर अब खुद बिजली बना रहा है।
सक्ति जिले के ग्राम निवासी पुष्पेंद्र कुमार गबेल बताते हैं कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। पहले हर महीने उन्हें करीब 3000 से 3500 रुपये तक बिजली बिल देना पड़ता था, लेकिन जब से उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगाया है, उनका बिजली बिल शून्य हो गया है।

Advertisements


पुष्पेंद्र ने जून 2025 में सोलर पैनल लगवाया था।
इसमें लगभग 2 लाख रुपये की लागत आई, जिसमें से उन्हें केंद्र सरकार से 78,000 रुपये की सब्सिडी मिल चुकी है और राज्य सरकार से 30,000 रुपये की राशि शीघ्र मिलने वाली है।
अब उनका घर हर दिन 12 से 15 यूनिट बिजली सूरज की रोशनी से खुद तैयार करता है — जिससे घरेलू जरूरतें आसानी से पूरी हो जाती हैं।
पहले मुझे हर महीने बिजली बिल की चिंता रहती थी। अब मेरा घर अपनी बिजली खुद बनाता है।
इस योजना से न केवल बचत हुई है, बल्कि मैं पर्यावरण की सुरक्षा में भी भागीदार बना हूँ।
मैं सभी लोगों से कहना चाहता हूँ कि इस योजना का लाभ ज़रूर लें।”
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य हर घर को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाना है।
इस योजना के तहत उपभोक्ता अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाकर बिजली का उत्पादन कर सकते हैं और जरूरत से ज्यादा बिजली बेचकर आर्थिक रूप से भी लाभ पा सकते हैं।

इस योजना में सरकार की ओर से आकर्षक सब्सिडी दी जा रही है —

1 किलोवाट सोलर पैनल पर केंद्र सरकार से ₹30,000 और राज्य सरकार से ₹15,000 की सहायता।

2 किलोवाट प्लांट पर कुल ₹90,000 तक की सब्सिडी।

जबकि 3 किलोवाट प्लांट पर ₹1 लाख 8 हजार रुपए तक की सहायता राशि।उपभोक्ता इस योजना का पंजीयन https://pmsuryaghar.gov.in/ वेबसाइट, पीएम सूर्यघर मोबाइल ऐप या सीएसपीडीसीएल की वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। पुष्पेंद्र गबेल जैसे हितग्राही इस योजना से न सिर्फ अपने खर्चों में बचत कर रहे हैं, बल्कि हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणा भी बन रहे हैं। सक्ति जिले में अब अधिक से अधिक लोग सौर ऊर्जा अपनाकर बचत और स्वच्छ ऊर्जा की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना ने न केवल आमजन को बिजली बिल से राहत दी है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को भी साकार करने में अहम भूमिका निभा रही है। ऐसी कहानियाँ साबित करती हैं कि सरकारी योजनाएँ जब ज़मीन पर पहुँचती हैं, तो आम नागरिकों का जीवन सचमुच रोशन हो जाता है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button