Advertisement Carousel
Blog

“कलेक्टर ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा — धान खरीदी और एसआईआर कार्यों को लेकर दिए सख्त निर्देश”

Ad

Advertisements

सक्ती जिला

Advertisements

कलेक्टर ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा — धान खरीदी और एसआईआर कार्यों को लेकर दिए सख्त निर्देश”

सक्ति जिले में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने और आगामी धान खरीदी कार्य के लिए सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर तोपनो ने बैठक की शुरुआत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों की समीक्षा से की।

Advertisements


उन्होंने बताया कि जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य प्राथमिकता में है और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच और सचिव की बैठक लेकर उन्हें एसआईआर प्रक्रिया की पूरी जानकारी देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि बीएलओ द्वारा गणना पत्रक वितरण का कार्य डोर-टू-डोर चल रहा है, ऐसे में सरपंच और सचिव को भी आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करना होगा ताकि कार्य समय पर पूर्ण हो सके।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की।उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने अधीन लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके साथ ही धान खरीदी केंद्रों में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि धान खरीदी कार्य में पारदर्शिता, किसानों की सुविधा और सतत निगरानी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें और रिपोर्ट दें।
साथ ही कोचियों-बिचौलियों पर सख्त नजर रखने और अवैध धान परिवहन पर नियंत्रण के निर्देश भी दिए।
बैठक में कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग के फील्ड कर्मचारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई और सहायक संचालक को संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।उन्होंने उद्यानिकी विभाग को योजनाओं की प्रगति लाने पर भी जोर दिया।कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग से नशा मुक्ति अभियान की जानकारी ली और फील्ड स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही तहसीलवार नामांतरण, सीमांकन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार और आधार प्रविष्टि जैसे राजस्व कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।कलेक्टर तोपनो ने लंबित पेंशन प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को शीघ्र निराकरण करने को कहा।
उन्होंने जनदर्शन और जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के.एस. पैकरा, एसडीएम सक्ती अरुण कुमार सोम, एसडीएम मालखरौदा रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा विनय कुमार कश्यप, सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर अमृत विकास तोपनो की सख्त और स्पष्ट समीक्षा बैठक से एक बात तो साफ है — प्रशासन अब जमीनी स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के मूड में है।धान खरीदी से लेकर विभागीय योजनाओं तक, सभी कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता पर अब जोर रहेगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button