Advertisement Carousel
राज्य

अमित शाह का विपक्ष पर तीखा वार: कहा—सीमांचल की जनता अब भ्रम में नहीं आएगी

Ad

पूर्णिया

Advertisements

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार के पूर्णिया में विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान अमित शाह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि राजग 160 से अधिक सीट हासिल करके बिहार में सरकार बनाएगा। पहले चरण के चुनाव में आधे राज्य ने पहले ही कांग्रेस-राजद को बाहर का दरवाजा दिखा दिया है।

Advertisements

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया में विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल और तेजस्वी बिहार के सीमांचल क्षेत्र को घुसपैठियों का अड्डा बनाने पर तुले हुए हैं। अभी-अभी राहुल बाबा और लालू प्रसाद का बेटा तेजस्वी यादव घुसपैठिए बचाओ यात्रा लेकर निकले थे। वो चाहते हैं कि सीमांचल घुसपैठियों का गढ़ बने लेकिन मैं कहता हूं कि ना केवल सीमांचल बल्कि पूरे बिहार से एक-एक घुसपैठिए को हम चुन-चुनकर निकालने का काम करेंगे। हर घुसपैठिये की पहचान की जाएगी, उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे और उन्हें उनके देश वापस भेजा जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा इस चुनाव में दो खेमे लगे हैं- एक ओर बिखरा हुआ ठगबंधन है और दूसरी ओर पांच पांडवों की तरह NDA है। आधे बिहार ने वोट डाल दिए हैं। पहले चरण के चुनाव में लालू और राहुल की पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। बिहार में 160 से ज्यादा सीटों के साथ NDA की सरकार बनने वाली है। मोदी जी और नीतीश बाबू के नेतृत्व में बिहार बहुत आगे बढ़कर एक विकसित राज्य बनने जा रहा है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button