Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़राज्य

आमातालाब के घाट पर उगते सूर्य को छठ व्रतियों ने दी उषा अर्घ्य देकर 4 दिवसीय पवित्र अनुष्ठान का समापन किया

Ad

रायपुर 
आज मंगलवार की सुबह प्रातः 6 बजकर 30 मिनट पर व्रती महिलाएं ने आमा तालाब घाट के पवित्र जल में खड़े होकर सूर्य देव को पूर्ण विधि-विधान से अर्घ्य अर्पित किया. भगवान सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ आज महापर्व छठ का शुभ समापन हुआ। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान छठ पूजा की भव्य परंपरा के अद्भुत दिव्य दर्शन भी हुए।  

Advertisements

छठ पूजन समिति के अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा ने बताया कि छठ महापर्व का मंगलवार को आखिरी दिन था। 4 दिन का ये महापर्व 25 अक्टूबर को नहाय खाय से शुरू हुआ था। आज उगते सूरज को 'ऊषा अर्घ्य' के साथ समापन हो गया। सुबह 3 बजे से व्रती महिलाओं ने पवित्र बेदी के समक्ष बास की टोकनी में जिसे कोसी कहा जाता है। कोसी में मौसमी फल,ठेकुआ,गुड,आदि लेकर पुरुष वर्ग अपने सर पर उठा कर अपने अपने घरों से पैदल बाजे गाजे के साथ छठ घाट में पहुंचे। घने बादलों में सूर्य देव के दर्शन के लिए सभी बहुत उत्साहित थे। छठ घाट पर आए कलाकारों के द्वारा धार्मिक गीतों की सुंदर प्रस्तुति से सब का मन झूम उठा। 

Advertisements

धार्मिक गीतों से सूर्य देव के दर्शन मिलते ही श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला भगवान सूर्यदेव एवं छठ मैय्या के जयकारों से पूरा घाट गुजायमान हो गया। तत्पश्चात सभी ने धार्मिक विधि विधान से छठ पूजन,छठ कथा,आरती कर भगवान सूर्य देव के दर्शन कर दूध जल से निर्मित अर्घ्य अर्पण किया। व्रती ने इस अवसर पर छठी मैया से अपने परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और जीवन में नई ऊर्जा की कामना की. इसी के साथ चार दिनों के कठिन तप और 36 घंटे का निर्जला उपवास का आज समापन हुआ. अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण कर बनाए गए प्रसाद के रूप में ठेकुआ, गुड़, केला, नारियल और मौसमी फल ग्रहण किया।

इस अवसर पर उत्तर विधान सभा के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी ने घाट पर नौका विहार कर सभी श्रद्धालुओं का अभिवादन कर सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी साथ ही जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष श्री संदीप जंघेल जी,तात्यापारा वार्ड की पार्षद एवं जोन 7 अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा जी,इंदिरा गांधी वार्ड के पार्षद mic सदस्य श्री अवतार सिंह बागल जी,पूर्व पार्षद श्रीमती भारती बागल,कांग्रेस प्रवक्ता श्री सुबोध हरितवाल जी, सचिव अमित तिवारी,अमित शर्मा (लल्लू), युवा मोर्चा महामंत्री अर्पित सूर्यवंशी,मंत्री अश्विनी विश्वकर्मा,मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन विशेष रूप से उपस्थित थे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button