Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेश

गोवर्धन पूजा पर्व पर जनपद की गोशालाओं में हुआ गौपूजनोत्सव

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने किया गौपूजन, मांगी जनपद की सुख-समृद्धि की कामना

लखीमपुर खीरी। गोवर्धन पूजा पर्व पर बुधवार को लखीमपुर खीरी की गोशालाएं आस्था, भक्ति और वात्सल्य से सराबोर नजर आईं। शासन के निर्देश पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर जिलेभर में गौपूजनोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इसी क्रम में डीएम स्वयं तहसील लखीमपुर के अंतर्गत गो संरक्षण केंद्र लघुचा पहुंचीं। उन्होंने विधि-विधान से गौ पूजन किया, उन्हें गुड़, केला एवं हरा चारा खिलाया तथा जनपद की सुख-समृद्धि, शांति एवं सर्वजन कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर डीएम ने उपस्थित जनसमूह को गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जनजागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाने का संकल्प दिलाया। कहा कि गोवर्धन पूजा के दिन गो-माता की विशेष पूजा किये जाने की परम्परा है। इसी क्रम में जिले के सभी गौ आश्रय स्थलों पर गो-पूजन का आयोजन हो रहा है, जिसमें गोशाला के नोडल अफसर, बीडीओ एवं आमजन भी शामिल हो रहे हैं। गौ अभिलाषित फल देने वाली है, गौ से उत्तम और कोई नहीं है। शासन गो संरक्षण का कार्य कर रहा है। गोवंश सुरक्षित रहें, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, सीवीओ डॉ. दिनेश सचान, बीडीओ सदर ज्ञानेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
इससे पूर्व उन्होंने अपने सरकारी आवास की गौमाता का पूरे विधि विधान से पूजन अर्चन कर फल,चना और गुड़ खिलाया।

वही शासन के मंशानुरूप गोवर्धन पूजा पर्व पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर जिलेभर की गोशालाओ में गौपूजनोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। एसडीएम, बीडीओ सहित गोशाला के नोडल अफसरों ने आवंटित गोआश्रय स्थलों में पहुंचकर ग्रामीणों संग गौ माता का पूजन कर माला पहनाई। गायों को गुड़,केला खिलाया।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button