Advertisement Carousel
Blog

धमतरी की पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सक्ती के गुरुवचन सिंह ने जीते दो गोल्ड मेडल

Ad

Advertisements

“सक्ती जिले के लिए गर्व का क्षण… जब कलेक्टर कार्यालय के ही कर्मठ कर्मचारी और जांबाज पावरलिफ्टर — गुरुवचन सिंह कंवर — ने अपने दमदार प्रदर्शन से पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया!”

Advertisements

“कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने स्वयं अपने कार्यालय में पावरलिफ्टर गुरुवचन सिंह (प्रिंस) को सम्मानित किया, जिन्होंने हाल ही में धमतरी जिले के नगरी में आयोजित सीनियर पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं।”

“सिहावा नगरी में आयोजित इस प्रतियोगिता में गुरुवचन सिंह ने मास्टर-1 श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 160 किलोग्राम डेडलिफ्ट और 107.5 किलोग्राम बेंच प्रेस कर स्वर्ण पदक जीता। उनके इस प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी मंज़िल दूर नहीं।”

“कलेक्टर तोपनो ने गुरुवचन सिंह की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि जिले के युवा ऐसे खिलाड़ियों से प्रेरणा लें और खेल के क्षेत्र में भी जिले का नाम ऊँचा करें।”

Advertisements

“इसी प्रतियोगिता में सक्ती जिले के अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भी अपने दमखम का लोहा मनवाया।
अखिलेश सिंह कंवर ने डेडलिफ्ट में सिल्वर मेडल जीता,
वहीं अर्जुन निराला ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
इसके अलावा दीपांकर पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में कुल तीन गोल्ड मेडल जीते।”


“मैं अपने परिवार, साथियों और कलेक्टर सर का आभारी हूँ, जिन्होंने हमेशा मुझे प्रोत्साहित किया। ये जीत सिर्फ मेरी नहीं, पूरे जिले की है।”

“सक्ती जिले का नाम एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है।
पावरलिफ्टर गुरुवचन सिंह और उनके साथियों की ये सफलता न सिर्फ खेल जगत के लिए, बल्कि पूरे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा है।”

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button