Advertisement Carousel
Add
Blog

“करही, डभरा और चंद्रपुर में अवैध रेत-चूना पत्थर ले जाते 6 वाहन जप्त”

Ad

Advertisements

अवैध रेत और चूना पत्थर की तस्करी रोकने खनिज विभाग ने किया अभियान

Advertisements

“सक्ती से बड़ी खबर सामने आ रही है। खनिज विभाग ने करही, डभरा और चंद्रपुर क्षेत्र में अवैध रेत और चूना पत्थर के परिवहन पर कार्यवाही की है।”“जी हाँ, सक्ती जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार और खनिज अधिकारी के. के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने रात्रि भ्रमण के दौरान अवैध परिवहन का पर्दाफाश किया। करही, डभरा और चंद्रपुर क्षेत्रों से अवैध रेत और निम्न श्रेणी के चूना पत्थर ले जाते हुए कुल 6 वाहन – 4 हाईवा और 2 ट्रैक्टर जप्त किए गए हैं। इन वाहनों को पुलिस थाना की अभिरक्षा में रखा गया है।”“खनिज विभाग ने कहा है कि अवैध उत्खनन और परिवहन के मामलों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और खान व खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार निगरानी और सख्त कार्यवाही जारी है।”

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button