Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

सफलता की कहानी,जल जीवन मिशन से बदली ग्राम हालेकोसा की तस्वीर

Ad

जल जीवन मिशन से पूरा हुआ वर्षों का इंतजार, कान्ति बाई के घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल

राजनांदगांव से राधेश्याम शर्मा की रिपोर्ट राजनांदगांव।शासन की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम हालेकोसा में घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। ग्राम हालेकोसा की निवासी श्रीमती कान्ति बाई के घर अब नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है।

Advertisements
Advertisements

श्रीमती कान्ति बाई ने बताया कि पहले गांव में पानी की बहुत समस्या थी। पानी के लिए दूर के हैंडपंप और कुएं तक जाना पड़ता था। विशेषकर गर्मी के मौसम में काफी कठिनाई होती थी। बरसात के मौसम में स्वच्छ जल नहीं मिलने से बच्चों का स्वास्थ्य खराब हो जाता था, लेकिन जल जीवन मिशन के आने के बाद अब उनके घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पानी मिल रहा है।

Advertisements

जल जीवन मिशन के आने से महिलाओं का श्रम कम हुआ है और परिवार के स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है। ग्राम हालेकोसा के ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन से गांव में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आया है। शासन की इस जनकल्याणकारी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है। ग्रामवासियों ने जल जीवन मिशन योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button