Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

पुलिस ने महिला की हत्या के अभियोग से संबंधित दो नफर अभियुक्ताओं को किया  गिरफ्तार

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

लखीमपुर खीरी जनपद के पढुआ थाना क्षेत्र में दिनांक 14/9/2025 को हुई महिला की हत्या की घटना से संबंधित वांछित दो नफर  अभियुक्ताओं इन्द्रावती पत्नी लाल बहादुर व सुनीता पुत्री लाल बहादुर निवासीगण ग्राम प्रेमनगर मझरापूरब थाना पढुआ जनपद खीरी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद हसिया बरामद किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्ताओं को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisements
Advertisements

बता दें दिनांक 14/9/2025 को झुनकी देवी पत्नी रामसुधार राजभर निवासी ग्राम प्रेमनगर मजरा मंझरापूरब थाना पढुआ जिला खीरी की हत्या हुई थी जिसके सम्बन्ध में मृतका के पति रामसुधार राजभर लिखित तहरीर के आधार पर गाँव के ही रहने वाली इन्द्रावती पत्नी लाल बहादुर उम्र 48 वर्ष व सुनीता पुत्री लाल बहादुर उम्र 19 वर्ष निवासीगण ग्राम प्रेमनगर मझरा पूरब थाना पढुआ जिला खीरी के विरूद्ध थाना स्थानीय पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया । विवेचनात्मक कार्यवाही से ज्ञात हुआ कि वादी रामसुधार राजभर उपरोक्त की पत्नी झुनकी देवी का अभियुक्ता इन्द्रावती के पति लाल बहादुर से अवैध सम्बन्ध था। जिसके चलते अभियुक्ता इन्द्रावती द्वारा अपने पुत्री सुनीत के सहयोग से हसिया द्वारा झुनकी देवी की हत्या कर दी गयी। अवैध संबंध के शक में गुस्से में थी इंद्रावती पुलिस की पूछताछ के दौरान इंद्रावती ने बताया कि उसे शक था कि झुनकी देवी के अवैध संबंध उसके पति के साथ थे। इसी बात से गुस्साई इंद्रावती ने हंसिए से उसके गले पर कई प्रहार किए इससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने इन्द्रावती पत्नी लाल बहादुर मौर्य निवासी ग्राम प्रेमनगर मजरा मंझरापूरब थाना पढुआ जनपद खीरी व सुनीता पुत्री लाल बहादुर मौर्य निवासी ग्राम प्रेमनगर मजरा मझरापूरब थाना पढुआ जनपद खीरी को गिरफ्तार करते हुए जिला कारागार लखीमपुर खीरी भेज दिया गया है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button