Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा अवैध कच्ची महुआ और देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Ad

दीपक यादव बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

अलग अलग जगहों से अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना बम्हनीडीह/शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही आरोपियों के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ एवं 35 पाव देशी प्लेन शराब बरामद कीमती 4300₹ आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया

Advertisements
Advertisements

न्यायिक रिमांड पर पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना बम्हनीडीह पुलिस द्वारा आरोपी आशीष कुमार तंबोली निवासी कपिसदा थाना बम्हनीडीह के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा आरोपी मलेच्छ राम साहू निवासी भवतरा

थाना शिवरीनारायण के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण ASi रामप्रसाद बघेल एवं थाना बम्हनीडीह से उपनिरीक्षक के. पी. सिंह थाना प्रभारी, ASI  नीलमणि कुसुम, प्रधान आरक्षक मिलन राठौर, आरक्षक शैलेन्द्र राठौर, उमेश कश्यप का सराहनिय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button