Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

कुनकुरी थाना में ढाबा संचालकों की हुई बैठक

Ad

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट

कुनकुरी – एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राकेश यादव ने शुक्रवार को थाना परिसर में क्षेत्र के सभी ढाबा संचालकों की बैठक ली।

Advertisements
Advertisements

बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और ढाबा संचालकों की जिम्मेदारी तय करना रहा। इस दौरान ढाबों के सामने अव्यवस्थित वाहन पार्किंग से होने वाली दिक्कतों पर चर्चा की गई। साथ ही सभी ढाबों में सीसीटीवी कैमरा लगाने, बाहर से आए कर्मचारियों की पूरी जानकारी थाने में देने, ढाबा खोलने और बंद करने का समय निश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Advertisements

बैठक के दौरान एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी ने बताया कि कही भी सड़क दुर्घटना हो जिसमें गंभीर एवं घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाए, उसे शासन प्रशासन की ओर से उचित ईनाम, प्रोत्साहन राशि दिलाई जाएगी और उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।

वहीं कुनकुरी थाना प्रभारी राकेश यादव ने साफ तौर पर कहा कि ढाबों में शराब बेचने या बैठाकर शराब पिलाने जैसी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी ढाबा संचालकों ने पुलिस प्रशासन को सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button