Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सक्ति

प्रदेश स्तरीय मॉक पार्लियामेंट युवा संसद कार्यक्रम में प्रथम स्थान आया सक्ति जिला

Ad

दीपक यादव बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

सक्ति न्यूज। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा श्री अग्रसेन धाम, रायपुर में आपातकाल के 50 वर्ष पर आयोजित प्रदेश स्तरीय “मॉक यूथ पार्लियामेंट” युवा संसद कार्यक्रम 2 जुलाई को सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रदेश भर से युवक – युवतियों ने भाग लिया। यह मॉक पार्लियामेंट युवा संसद कार्यक्रम तीन सत्र में सम्पन्न किया गया। जिसमें सक्ति जिले से एक और एक युवती भाग लेने के लिए चयनित हुआ था। इस प्रकार युवक वेदांत मिश्रा ग्राम सेदरी निवासी ने इस कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया। और छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी द्वारा प्रमाण पत्र और 51000 रूपए की राशि प्रदान किया गया। और जिले से ही बघौद से युवती पल्लवी बंजारे जी को भी प्रमाण पत्र से सम्मान किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष लोकेश साहू दोनों हृदय से बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य शुभकामनाएं प्रेषित किए।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष द्वय श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी, श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय जी भाजयुमो प्रदेश प्रभारी श्री आलोक डंकस जी, कैबिनेट मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि गण पदाधिकारी गण व कार्यकर्तागण की हजारों की संख्या में गरिमामयी उपस्थित रहीं।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button