Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

आरा मिल में वर्दी में शराब पार्टी करते पकड़े गए वनकर्मी, 5 की पुष्टि, DFO बोले – होगी कार्रवाई

Ad

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में वन विभाग की साख को झटका देने वाला मामला सामने आया है। जिले के बम्हनीडीह ब्लॉक अंतर्गत खपरीडीह गांव स्थित एक आरा मिल में ड्यूटी के दौरान वर्दी पहने वनकर्मी शराब पार्टी करते पकड़े गए। शराब पीते वक्त की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।

Advertisements

CG डबल मर्डर: पत्नी और बेटी की हत्या कर खुदकुशी की तैयारी में था युवक, छप्पर तोड़कर पहुंची पुलिस

Advertisements

जानकारी के अनुसार, उक्त आरा मिल की जांच के लिए वन विभाग की उड़नदस्ता टीम भेजी गई थी, लेकिन जांच की बजाय कर्मचारियों ने वहां शराब पार्टी शुरू कर दी। घटना सामने आने के बाद संबंधित कर्मचारियों की डॉक्टरी जांच कराई गई, जिसमें 5 वनकर्मियों के शराब पीने की पुष्टि हुई है।

मामले पर DFO हिमांशु डोंगरे ने बयान जारी करते हुए कहा है कि, “यह एक गंभीर मामला है। विभाग की गरिमा को नुकसान पहुंचा है, दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button