Advertisement Carousel
National

दिल्ली में कोरोना से 5 महीने के बच्चे की मौत, ओडिशा के स्कूलों में लागू हुआ कोविड प्रोटोकॉल; एक्टिव केस 5755, अब तक 55 की मौत

Ad

नई दिल्ली।’ देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 20 दिन में केसों की संख्या में 62 गुना की बढ़ोतरी हुई है। 16 मई को देशभर में कोविड के 93 एक्टिव केस थे, जिनकी संख्या अब 5755 पहुंच गई है।

Advertisements

केंद्र सरकार ने शनिवार सुबह 8 बजे तक देश में एक्टिव केसेज की संख्या बताई है। बीते 24 घंटे में 391 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, राज्यवार एक्टिव केस और नई मौतों का डेटा अभी जारी नहीं किया है। कोरोना के नए वैरिएंट्स से जनवरी से 5 जून तक 55 मौतें हो चुकी हैं।

Advertisements

शादी का झांसा देकर पीड़िता के सुने मकान में घुसकर बलात्कार और बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इनमें से 53 की मौत 15 दिनों में हुई हैं। दिल्ली में गुरुवार को दो मौतें हुईं। इनमें पांच महीने का एक बच्चा भी शामिल था। वहीं, केरल में 2, कर्नाटक और पंजाब में 1-1 मौत हुई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 17 मरीजों ने जान गंवाई है।

ओडिशा में गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल कोविड गाइडलाइन के तहत खोले गए हैं। शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने बताया कि जिन बच्चों को सर्दी, खांसी या बुखार जैसे हल्के लक्षण हैं, उन्हें स्कूल में मास्क पहनना अनिवार्य है। गंभीर लक्षण वाले बच्चों को घर पर ही रहकर आइसोलेट होने की सलाह दी गई है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button