Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

MP में छत से गिरकर छत्तीसगढ़ की महिला की मौत, पिता का आरोप- ससुरालवालों ने दहेज के लिए मारकर फेंका; डेढ़ साल की बेटी लापता

Ad

रायपुर।’ छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार की रहने वाली विवाहिता की जबलपुर में दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। महिला के परिजन ने ससुराल पक्ष पर दहेज के चलते मारपीट और हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बेटी को दुल्हन बनाकर यहां भेजा था। आज लाश लेकर जा रहे हैं।

Advertisements

Chhattisgarh : बेमौसम बारिश से बढ़ी महंगाई, टमाटर के दाम में 20 रुपये की छलांग, सब्जी बाजार में उथल-पुथल

Advertisements

जानकारी के मुताबिक, मृतका अनमोल आहूजा (25 साल) भाटापारा की रहने वाली थी। जबलपुर निवासी विपुल आहूजा से तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। दोनों की डेढ़ साल की एक बेटी भी है।

सूचना मिलने पर रायपुर से परिजन शुक्रवार सुबह जबलपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बेटी के पूरे शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। वह आत्महत्या नहीं कर सकती। गढ़ा थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button