Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

हॉलीवुड फिल्में देखकर बना चोर: कारोबारी के बेटे ने उड़ाए रिलायंस शोरूम से 17 आईफोन, पांच आरोपी गिरफ्तार

Ad

रायपुर. राजधानी रायपुर के रिलायंस शोरूम से 17 आईफोन चोरी मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें चार लोग चोरी का माल खरीदने वाले हैं. कारोबारी के बेटे ने हॉलीवुड फिल्में देखकर इस वारदात को अंजाम दिया था. पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है.

Advertisements

जानकारी के मुताबिक, रिलायंस कंपनी के डिपार्टमेंट मैनेजर सोमनाथ लसेर ने जीई रोड अनुपम गार्डन के सामने रिलायंस डिजिटल सेंटर में 25-26 मई की दरमियानी रात 17 नग सील पैक आईफोन चोरी की शिकायत थाने में की थी. इस मामले में क्राइम ब्रांच और सरस्वती नगर थाना की सयुंक्त टीम ने छानबीन शुरू की.

Advertisements

पुलिस को मौके पर चोर की स्कूटी मिली, जिसे वह छोड़कर फरार हुआ था. पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक शहर में सीलपैक आईफोन बेचने की फिराक में है. इसके बाद लोगों से पूछताछ करते हुए पुलिस युवक तक पहुंची. युवक चौबे कॉलोनी का रहने वाला मयंक दीक्षित है. उसके पिता कारोबारी हैं.

GGU में नमाज प्रकरण: प्रोफेसरों को नहीं मिली राहत, हाई कोर्ट ने FIR रद्द करने की याचिका खारिज की

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने हॉलीवुड फिल्में देखकर चोरी की प्लानिंग की थी. रिलायंस स्टोर उसके घर से करीब था तो उसे निशाना बनाया. रिलायंस स्टोर के बाजू में एक अन्य शोरूम में रिपेयरिंग काम चल रहा था, जहां जमीन से लेकर ऊपर तक बांस बंधा था. वह बांस के सहारे पहली मंजिल पर पहुंचा, फिर एक हथौड़ी की मदद से सामने का कांच तोड़कर शोरूम के उपरी मंजिल से नीचे ग्राउंड फ्लोर में उतरकर चोरी की.

आरोपी ने स्टोर से करीब 17 आइफ़ोन चोरी किए थे, जिसे बेचने के लिए वह कई दुकानदारों और लोगों से संपर्क किया. इन्हीं में से एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी, जिससे आरोपी फंस गया. जिन-जिन लोगों ने आरोपी के पास से आईफोन खरीदा उनमें कई दुकानदार भी हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

फिलहाल पुलिस ने 21 लाख रुपए का माल बरामद कर लिया है.मयंक दीक्षित निवासी चौबे कॉलोनी रायपुर, अमित अग्रवाल निवासी समता कॉलोनी रायपुर, निखिल गर्ग निवासी शंकर नगर रायपुर, चंदन वर्मा निवासी गुढ़यारी रायपुर, आशीष लखवानी निवासी लाखे नगर चौक रायपुर

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button