Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

ग्राम कनहरटोला एवं शेरपा में निकाली गई कलश जल यात्रा

Ad

राजनांदगांव से राधेश्याम शर्मा की रिपोर्ट

Advertisements

जल संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए किया गया प्रेरित

राजनांदगांव डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत सीता के आश्रित ग्राम कनहरटोला एवं शेरपा में कलश जल यात्रा निकाली गई।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में पद्मश्री फूलबासन यादव ने महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों एवं विभिन्न ग्रामों से पहुंचे ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए संकल्प दिलाया। पद्मश्री फूलबासन यादव ने कहा कि आने वाले पीढ़ी के लिए हमें जल को संरक्षित रखना होगा। सभी नागरिकों को पौधरोपण के साथ हर घर में सोक पिट बनाना होगा, जिससे जल का संरक्षण किया जा सके। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़ द्वारा जल संरक्षण एवं गांव में तालाब व डबरी निर्माण, नालों के चेक टाइम निर्माण कर जल का संचय करने के लिए प्रेरित किया गया।

डीईओ द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी एवं जल संरक्षण की दिशा में विशेष कार्य करने के लिए महिला स्वसहायता समूह को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वसहायता समूह की सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button