Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

ईद-उल-फितर का त्यौहार बड़े ही सादगी के साथ मनाया गया

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन उपजिलाधिकारी राजीव निगम व इस्पेक्टर महेश चंद ने कस्बे की समस्त ईदगाह पर पहुंचकर ईदुल फितर की नमाज अदा करने गए मुस्लिम भाइयो को ईद की मुबारक बाद दी और एक दूसरे को गले लगाकर भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। ईद उल फितर की नमाज़ शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर निघासन क्षेत्र के सभी ईदगाह व मस्जिदों पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए थे जोकि बड़े ही शांति पूर्वक ईद उल फितर की नमाज़ नमाजियों ने अदा की। आपको बता दें निघासन तहसील क्षेत्र के बेलरायां, तिकुनिया, सिंगाही, निघासन सहित कई अन्य जगह निघासन एसडीएम राजीव निगम व क्षेत्राधिकारी महक शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ ईदगाहों व मस्जिदो तथा मुख्य मार्गों आवागमन के रास्तों पर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं ड्यूटी में लगे अधिकारी कर्मचारीगणों को शांति व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत लगातार सतर्क मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने का दिशा निर्देश दिया।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button