Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

खैरझिटी में चौहान समाज का बैठक संपन्न।

Ad

सारंगढ/  सारंगढ बिलाईगढ़ जिले के चौहान /गांडा/ समाज की बैठक सारंगढ के खैरझिटी सत्संग आश्रम में रखा गया था। बैठक में जिले भर के पदाधिकारियों ने सामाजिक चिंतन करते हुए समाज की उत्थान पर विचार रखे। और सर्व सहमति से समाज द्वारा यह निर्णय लिया गया कि गांडा जाति के इष्टदेव दूल्हा देव् है इस वर्ष दूल्हा देव महत्सव कार्यक्रम को भव्य रूप से सारंगढ में किया जाना है। जिसकी तैयारी अभी से समाज को एक जुट होकर कार्य करना है। गांडा जाति पूर्व में अनुसूचित जनजाति के सूची में दर्ज था और दूल्हा देव् आदिवासियों का देव है।
इस अवसर पर सारंगढ बिलाईगढ़ जिले के जिला पंचायत सी ई ओ हरिशकर चौहान, चौहान /गांडा/समाज के जिला अध्यक्ष रामाधार चौहान, कार्य जिला अध्यक्ष गोपाल बाघे,मँहगुलाल चौहान, सुभाष चौहान ,उजागर नन्द, सारंगढ कार्य ब्लाक अध्यक्ष संतोष चौहान, बरमकेला ब्लॉक अध्यक्ष विषिकेशन चौहान, संकीर्तन नन्द, गजेंद्र चौहान,धरम चौहान, शंकर चौहान, संजय चौहान,पी आर कराटे, अशोक चौहान,गोला,सुकलाल चौहान,रूपधर चौहान,धर्मेंद्र चौहान, दिनेश चौहान,के अलावा सैकड़ों समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button