Advertisement Carousel
Blog

दबंगों के आगे सूबे के मुखिया के मनसूबों पर प्रशासन फेर रहा पानी

Ad

लखीमपुर खीरी से शरीफ अंसारी की रिपोर्ट

कोर्ट में विचाराधीन मुकदमे के बावजूद दबंगों ने काट डाले पेड़

न्यायपालिका व सरकार के आदेशों को दरकिनार कर मनमानी कर रहा प्रशासन

लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा तहसील क्षेत्र के ग्राम कलुवापुर निवासी रामेश्वर पुत्र गया प्रसाद ने थाना धौरहरा में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाकर बताया कि हमारी जमीन सिसैया खुर्द कोतवाली धौरहरा में लगभग 2 एकड़ 30 डिसमिल है,इस भूमि पर लगभग 7 पेड़ लगे हुए थे,इन पेड़ों की कीमत लगभग 2 लाख रुपए थी ,इन पेड़ों को अपने को दबंग बताने वाले व राजस्व एवम वन विभाग में अपनी पकड़ बताने वाले ईश्वरदीन पुत्र छोटेलाल ग्राम सिसैया खुर्द ने अपनी दबंगई से 21 सितंबर 2024 को कटवा लिए,जबकि इस भूमि का राजस्व परिषद इलाहाबाद न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है,जब इसकी खबर अगले दिन पता चली तो लिखित शिकायती पत्र थाना धौरहरा में दिया जिसके बाद दबंगों ने कटे हुए पेड़ वहीं  डाल कर भाग गए।

Advertisements
Advertisements

सूत्रों के अनुसार पेड़ों का कटान करने वाला ठेकेदार छोटे अंसारी भी अपने आप को दबंग बताता है कहता है की मेरी पकड़ वन विभाग व धौरहरा  पुलिस से है मेरा कोई कुछ नही कर सकता है,यह दबंग ठेकेदार अक्सर जो जमीन विवादित होती है उसी पर कटान करता है।हालांकि धौरहरा पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पेड़ों का कटान रूक कर पेड़ वही पड़े हैं।अब देखना यह है की दबंग ईश्वरदिन एवम अपने आप को दबंग बताने वाले ठेकेदार के ऊपर कोई कार्यवाही होती है,या ऐसे ही सूबे के मुखिया के आदेशों को दरकिनार कर के राजस्व विभाग व वन विभाग आदेशों पर पानी फेर कर कर,गरीबों पर अत्याचार देखते रहेंगे।इस प्रकरण को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है की इसमें राजस्व विभाग भी संलिप्त है,क्युकी  राजस्व विभाग की अनुमति के बगैर कैसे विवादित भूमि पर पेड़ कट सकते हैं? इस बाबत जब लेखपाल से फोन से जानकारी चाही गई तो उनका फोन बंद आया।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button