Advertisement Carousel
Blog

जिलाधिकारी खीरी व पुलिस अधीक्षक खीरी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस’ का आयोजन

एसपी खीरी ने थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के दिए आदेश

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। जिलाधिकारी खीरी दुर्गा शक्ति नामपाल व पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा आज शनिवार को कोतवाली सदर पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित भी किया गया।

Advertisements
Advertisements

पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बन्धित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों पर उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण भी कराया गया। इस दौरान जिले के अधिकारी इस थाना समाधान दिवस में मौजूद रहे।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button