Advertisement Carousel
Add
Blog

17 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को भेजा न्यायिक रिमांड पर

Ad

Advertisements

17 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
बलौदा पुलिस की कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को भेजा न्यायिक रिमांड पर

Advertisements


जांजगीर-चांपा, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में बलौदा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 17 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम लीमभांठा के पास घेराबंदी कर खेदुराम रात्रे (50) निवासी ग्राम लीमभांठा, वार्ड क्रमांक 15 को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,400 रुपये है, बरामद की गई।
इसी तरह ग्राम चारपारा के पास पुलिस ने घेराबंदी कर माधेश कुमार पटेल (21) निवासी ग्राम चारपारा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 2,000 रुपये बताई गई है, बरामद हुई।
दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की। आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक अपराध क्रमांक 458/2026 और 459/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
अवैध शराब के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में थाना बलौदा के निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रधान आरक्षक मुकेश यादव, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को, आरक्षक रज्जू रात्रे, संदीप सोनंत एवं अनिल कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button