Advertisement Carousel
Add
Blog

बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह में लोक संस्कृति और देशभक्ति की छटास्कूली छात्र-छात्राओं, स्थानीय कलाकारों और लोक कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, विधिक संगोष्ठी में नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

Ad

Advertisements

बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह में लोक संस्कृति और देशभक्ति की छटा
स्कूली छात्र-छात्राओं, स्थानीय कलाकारों और लोक कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, विधिक संगोष्ठी में नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा,  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संविधान निर्मात्री सभा के पूर्णकालिक सदस्य बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की पुण्य स्मृति में आयोजित दो दिवसीय स्मृति समारोह के तहत सी-मार्ट परिसर कचहरी चौक, जांजगीर तथा कृषि विज्ञान केंद्र जर्वे (च) में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सी-मार्ट परिसर में विधिक संगोष्ठी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं, स्थानीय कलाकारों और छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों ने देशभक्ति, सामाजिक सरोकार और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान स्कूली बच्चों के उत्साह, आत्मविश्वास और प्रतिभा की विशेष झलक देखने को मिली। विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों ने देशभक्ति की भावना के साथ छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने कलाकारों और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।


विधिक संगोष्ठी में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
स्मृति समारोह के अंतर्गत आयोजित विधिक संगोष्ठी में नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध विधिक सहायता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। संगोष्ठी में विभिन्न कानूनों, निःशुल्क विधिक सहायता, नागरिक अधिकारों तथा शासन की विभिन्न योजनाओं से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
विधिक विशेषज्ञों ने नागरिकों को कानून के प्रति जागरूक रहने तथा जरूरत पड़ने पर उपलब्ध विधिक सहायता का लाभ उठाने की जानकारी दी। उपस्थित नागरिकों ने भी विभिन्न कानूनी विषयों को लेकर विशेषज्ञों से सवाल पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
भरतनाट्यम से सान्वी ने मोहा दर्शकों का मन
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण जय भारत स्कूल जांजगीर की कक्षा तीसरी की छात्रा कु. सान्वी वी. यादव की भरतनाट्यम प्रस्तुति रही। पारंपरिक वेशभूषा, भाव-भंगिमाओं और आत्मविश्वास के साथ सान्वी ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।


कम उम्र में सान्वी की उत्कृष्ट कला प्रतिभा और मंच पर आत्मविश्वास ने उपस्थित लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। उनकी प्रस्तुति के बाद दर्शकों ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया। स्मृति समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जहां छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, वहीं विधिक संगोष्ठी के माध्यम से नागरिकों को उनके अधिकारों एवं विधिक सहायता के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण प्रयास किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button