Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

Hockey News: जूनियर एशिया कप विजेता टीम का हिस्सा रहीं मधु सिदार, कांसाबेल में हुआ सम्मान

Hockey News: Madhu Sidar, who was part of the Junior Asia Cup winning team, was honored in Kansabel

Ad
फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार
जशपुर की बेटी मधु सिदार का कांसाबेल में भव्य स्वागत,जूनियर एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहीं मधु ने बढ़ाया जशपुर का गौरव
कांसाबेल। जशपुर जिले के कांसाबेल क्षेत्र के छोटे से गांव चिड़ोरा की 17 वर्षीय बेटी मधु सिदार के कांसाबेल आगमन पर खेलप्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जूनियर महिला हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली मधु के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisements

Advertisements
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,आलोक सारथी जिला मंत्री,नारायण दास,सूरज साय,केशव पांडे,कमलेश बंसल,बालेश्वर चक्रेश,मुकेश यादव, अरविंद ,परमेश्वर चक्रेश, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने मधु सिदार का सम्मान करते हुए उन्हें जशपुर जिले का गौरव बढ़ाने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मधु की उपलब्धि को क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी बताया।मधु सिदार किसान परिवार से आती हैं। उनके पिता खेती-किसानी करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के बावजूद माता-पिता ने बेटी के हॉकी खेलने के सपने को पूरा करने में हर संभव सहयोग किया। मधु बताती हैं कि माता-पिता का सहयोग और परिवार का विश्वास उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत रहा।
स्कूल के खेल से शुरू हुआ टीम इंडिया तक का सफर
मधु का हॉकी सफर जशपुर के क्रीड़ा परिसर से शुरू हुआ। स्कूल के दिनों में खेल के प्रति उनकी रुचि देखकर पिता ने उनका दाखिला खेल परिसर के हॉस्टल में कराया। यहां प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उन्होंने हॉकी की बारीकियां सीखीं। इसके बाद वर्ष 2022 में बहतराई स्थित हॉकी एक्सीलेंस सेंटर की जानकारी मिलने पर उन्होंने ट्रायल दिया और खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में उनका चयन हुआ।
बहतराई में प्रशिक्षण और कड़ी मेहनत के बाद मधु ने जूनियर महिला हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम में जगह बनाई। चीन में आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय टीम के चैंपियन बनने के सफर में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अब मधु की नजर 2027 जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप पर है। उनका लक्ष्य लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारतीय हॉकी टीम में अपनी जगह मजबूत करना और देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी उपलब्धियां हासिल करना है।
चिड़ोरा के छोटे से गांव से शुरू हुआ मधु का सफर आज टीम इंडिया तक पहुंच चुका है। उनका यह संघर्ष और सफलता जशपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button