Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन सक्रिय, कलेक्टर ने निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा

सारंगढ़-बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम सिंघीचूआ, रीकोटार और धाराशिवा के ग्रामीणों ने निजी कंपनी द्वारा मकान और भूमि खाली करने संबंधी नोटिस जारी किए जाने का विरोध करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचकर जनदर्शन कार्यक्रम में अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

Advertisements
Advertisements

ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से संबंधित भूमि पर निवास कर रहे हैं। ऐसे में अचानक मिले नोटिस से उनके सामने आवास और आजीविका को लेकर चिंता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस मामले में उन्होंने प्रशासन से न्यायसंगत समाधान की मांग की।

Advertisements

जनदर्शन के दौरान जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा कर उनकी बात विस्तार से सुनी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने संबंधित एसडीएम और तहसीलदार को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा पूरे प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए।

चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने लिखित आश्वासन की भी मांग की। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें लिखित रूप में भरोसा दिया कि उनकी मांगों पर नियमों के अनुरूप विचार किया जाएगा तथा संबंधित तथ्यों से शासन-प्रशासन को अवगत कराया जाएगा।

प्रशासन की ओर से आश्वासन मिलने के बाद स्थिति सामान्य हुई। जिला कलेक्टर ने भी स्पष्ट किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button