Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

कनकबीरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 200 लीटर कच्ची महुआ शराब और उपकरण जब्त, आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध शराब बिक्री और परिवहन पर रोकथाम के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में चौकी कनकबीरा पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक टीकाराम खटकर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कनकबीरा धान उपार्जन मंडी के सामने जंगल किनारे बने झोपड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से शराब निर्माण और बिक्री का कार्य किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम और गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी गई।

रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपना नाम सुंदरलाल मैत्री उर्फ गोलू (31 वर्ष) निवासी बस्तीपारा, कनकबीरा बताया। पूछताछ में आरोपी ने अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाने और बिक्री करना स्वीकार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चार ड्रमों में रखी करीब 200 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपए बताई गई। इसके साथ ही शराब बनाने में उपयोग किए जाने वाले उपकरण, प्लास्टिक बाल्टी, इलेक्ट्रिक क्वाइल युक्त बर्तन सहित करीब 15 हजार रुपए मूल्य की सामग्री जब्त की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके पर रखे दो-दो सौ लीटर क्षमता वाले पांच ड्रमों में भरे गुड़, शक्कर और महुआ से तैयार शराब निर्माण सामग्री (पास) को भी मौके पर नष्ट कर दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 236/26 के तहत धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर, प्रधान आरक्षक हीराधर नाग, आरक्षक जगजीवन खुटे, कुंज बिहारी निराला, पोशेंद्र कुर्रे, बिहारी लाल साहू सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button