Advertisement Carousel
Add
Blog

13 साल पुराने चोरी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार पोल्ट्री फार्म चोरी कांड में आरोपी दबोचा गया

Ad

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ
रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” अभियान के तहत घरघोड़ा पुलिस ने 13 वर्ष पुराने चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2013 में ग्राम भेंगारी स्थित एक पोल्ट्री फार्म में चोरी की वारदात हुई थी। बदमाश पिकअप वाहन में करीब 300 जीवित मुर्गे, 150 प्लास्टिक अंडा ट्रे और 9 हजार अंडे सहित लगभग 60 हजार रुपए का सामान चोरी कर फरार हो गए थे। मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

Advertisements
Advertisements


जांच के दौरान एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। इसी बीच “ऑपरेशन तलाश” अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी चिंता उर्फ चिंतामणि राठिया अपने गांव बरभौना आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि “ऑपरेशन तलाश” के तहत फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button