Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

आंगनबाड़ी केंद्रों में सास- बहू सम्मेलन का आयोजन

Ad

सम्मेलन में शिशु मातृ स्वास्थ्य, पोषण व परिवारिक सहभागिता पर जोर

रिश्तों में मनमुटाव को नजरअंदाज कर परिवार के विकास को ध्यान देने की काऊंसीलिंग

सारंगढ़-बिलाईगढ़,कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में सास- बहू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य गर्भवती एवं धात्री माताओं, उनकी सास तथा परिवार के अन्य सदस्यों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित पोषण, समय पर टीकाकरण, शीघ्र एवं अनन्य स्तनपान, स्वच्छता तथा विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।

Advertisements
Advertisements

सम्मेलन के दौरान सास और बहुओं के बीच सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देते हुए परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। रिश्तों में मनमुटाव को नजरअंदाज कर परिवार के विकास को ध्यान देने  काऊंसीलिंग भी की जा रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल, एनीमिया की रोकथाम, संस्थागत प्रसव, नवजात शिशु की समुचित देखभाल तथा बच्चे के जीवन के प्रथम 1000 दिनों के महत्व की जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम में संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर टीकाकरण तथा कुपोषण की रोकथाम जैसे विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है। विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से परिवारों को स्वस्थ माँ, स्वस्थ शिशु और कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिए हैं कि जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएं, ताकि गर्भवती एवं धात्री माताओं को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण संबंधी जानकारी और शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से परिवार के सदस्यों में स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा गर्भवती महिलाओं और बच्चों को बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने में सहयोग मिलेगा। जिलेभर में आयोजित हो रहे सास-बहू सम्मेलन को आमजन का सकारात्मक सहयोग एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता प्राप्त हो रही है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button