Advertisement Carousel
Add
Blog

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आदतन बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

Ad

Advertisements

बिलासपुर में आदतन बदमाश गिरफ्तार, शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर किया हमला
बिलासपुर। थाना तारबाहर क्षेत्र में युवक पर नुकीली वस्तु से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था, जिसे देर रात घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 मई 2026 को प्रार्थी अमन चौहान (29 वर्ष), निवासी बापू नगर मरहीं माता मंदिर के पास, तोरवा ने थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात करीब 10 बजे आरोपी प्रियांशु बक्सेल (25 वर्ष), निवासी न्यू लोको पायलट कॉलोनी नया पारा सिरगिट्टी ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर आरोपी ने नुकीली वस्तु से हमला कर मारपीट की और मौके से फरार हो गया।

Advertisements
Advertisements


मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना तारबाहर, थाना सिरगिट्टी और ACCU की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने देर रात आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन गिरने से उसके पैर और घुटने में चोट लग गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चलने में असमर्थ था, इसलिए उसे व्हीलचेयर की सहायता से अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। थाना तारबाहर क्षेत्र में उसने शेख समीर पर नुकीली वस्तु से हमला किया था, जबकि थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में अपने जीजा के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। इन दोनों मामलों में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों और आदतन बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button