Advertisement Carousel
Blog

रेत चोरी का बड़ा खेल, खनिज विभाग पर उठे सवाल एसी ऑफिस में मस्त अधिकारी, हसदेव नदी में जारी रेत माफियाओं का आतंक कुदरी बैराज में धड़ल्ले से अवैध रेत उत्खनन, ट्रैक्टरों की लगी कतार नदी का सीना चीर रहे रेत माफिया, कार्रवाई के नाम पर खामोश अधिकारी

Advertisements


“जांजगीर-चांपा में रेत माफियाओं का आतंक…
हसदेव नदी का सीना चीरकर खुलेआम हो रहा अवैध रेत उत्खनन…

Advertisements
Advertisements


एक-दो नहीं, बल्कि दर्जनों ट्रैक्टर दिन-रात नदी से रेत निकाल रहे हैं…
और सवाल ये कि आखिर खनिज विभाग सो रहा है या फिर सबकुछ देखकर भी आंखें बंद किए बैठा है…?”

“ये तस्वीरें जांजगीर-चांपा जिले के कुदरी बैराज और हसदेव नदी की हैं…
जहां रेत माफिया बेखौफ होकर नदी की कोख को छलनी कर रहे हैं…
नदी के भीतर ट्रैक्टरों की कतार लगी है…
दिनदहाड़े अवैध उत्खनन किया जा रहा है…
लेकिन जिम्मेदार खनिज विभाग कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करता नजर आ रहा है…”

“स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनिज विभाग की उदासीनता के चलते रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं…
सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतने बड़े स्तर पर अवैध उत्खनन हो रहा है तो खनिज अधिकारी अनजान कैसे…?
क्या अधिकारियों की मेहरबानी से ही नदी का सीना चीरने का खेल चल रहा है…?


या फिर कार्रवाई के बजाय ऑफिस में एसी की ठंडी हवा का आनंद लिया जा रहा है…?”

“हसदेव नदी से हर रोज लाखों की रेत चोरी हो रही है…
रेत माफिया ट्रैक्टरों के साथ अपने लोगों को भी मैदान में उतार चुके हैं…
तेजी से रेत निकालकर शासन को राजस्व का बड़ा नुकसान पहुंचाया जा रहा है…
लेकिन खनिज विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है…”

“अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई…
तो वो दिन दूर नहीं जब हसदेव नदी सिर्फ नाम की रह जाएगी…”

“अब देखना होगा कि खबर सामने आने के बाद खनिज विभाग जागता है…
या फिर रेत माफियाओं पर मेहरबानी का खेल यूं ही चलता रहेगा…

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button