Advertisement Carousel
Blog

नेशनल लोक अदालत की सफलता में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका – प्रधान जिला न्यायाधीश09 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को लेकर अधिवक्ताओं के साथ समीक्षा बैठक

Ad

Advertisements

नेशनल लोक अदालत की सफलता में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका – प्रधान जिला न्यायाधीश

09 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को लेकर अधिवक्ताओं के साथ समीक्षा बैठक
जांजगीर-चांपा

Advertisements
Advertisements


आगामी नेशनल लोक अदालत दिनांक 09 मई 2026 को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला एवं सत्र न्यायालय जांजगीर में अधिवक्ताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायिक अधिकारियों ने अधिवक्ताओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।
माननीय के.आर. चरयाणी, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय जांजगीर ने सभी अधिवक्ताओं से अपील की कि वे वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत में पारिवारिक एवं अन्य राजीनामा योग्य मामलों को अधिक से अधिक संख्या में प्रस्तुत करें, ताकि अधिकाधिक परिवारों को आपसी सहमति से जोड़ा जा सके और विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान संभव हो सके।
वहीं, जयदीप गर्ग, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दीवानी, फौजदारी, बैंकिंग, राजस्व, श्रम, विद्युत सहित अन्य राजीनामा योग्य प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत में शामिल कर इसका अधिकतम लाभ आम जनता तक पहुंचाया जाए।


उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अधिक से अधिक मामलों का निराकरण सुनिश्चित करें, जिससे न्यायालयीन लंबित प्रकरणों में कमी आए और आम नागरिकों को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिल सके।
कार्यक्रम में नीलिमा सिंह बघेल (अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय), गणेशराम पटेल (द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश), प्रवीण मिश्रा (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट), मनोज कुमार कुशवाहा (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण), अंजू कंवर (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी), गणेश शर्मा (अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ) सहित अन्य सम्माननीय अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button