Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़कोसीरसारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

CBSE 10वीं रिजल्ट: विभा खरे ने 92.2% अंक लाकर सारंगढ़-कोसीर का नाम किया रोशन

Ad

सारंगढ़/कोसीर: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष विभा खरे ने 92.2% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। वर्तमान में विभा, मोना मॉडर्न इंग्लिश मीडियम स्कूल, सारंगढ़ में कक्षा10वीं की छात्रा हैं।

Advertisements

Advertisements

Advertisements

विभा खरे मूलतः कोसीर नगर निवासी सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्री दुजेराम खरे की पौत्री एवं डॉ. प्रभु दयाल खरे की पुत्री हैं। परिवार में शिक्षा और सेवा की समृद्ध परंपरा रही है, जहां इनके माता पिता, दोनों चाचा व दोनों चाची डॉक्टर्स हैं। इसी प्रेरणा से विभा खरे भविष्य में एक सफल डॉक्टर बनकर सारंगढ़-कोसीर क्षेत्र के लोगों की सेवा करना चाहती हैं।

 

परिवार और शिक्षकों का मिला पूरा सहयोग:

विभा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने विद्यालय के शिक्षकों, परिवार के दादा-दादी, माता-पिता, चाचा-चाची, मामा-मामी, नानी तथा भाई-बहनों को दिया है। उनका कहना है कि सभी के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।

 

 मेहनत और लक्ष्य ने दिलाई सफलता

विभा की इस उपलब्धि को उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य का परिणाम माना जा रहा है। उन्होंने पढ़ाई के साथ समय का सही प्रबंधन करते हुए हर विषय पर समान ध्यान दिया, जिससे उन्हें यह उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुआ।

 

क्षेत्र के लिए प्रेरणा

विभा खरे की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनी हुई है। उनकी इस उपलब्धि से अन्य छात्र-छात्राओं को भी आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी।

 

क्षेत्र के लोगों ने विभा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि वह आगे चलकर चिकित्सा क्षेत्र में भी इसी तरह सफलता हासिल करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button