Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़बरमकेलासारंगढ़ - बिलाईगढ़

रतन शर्मा के प्रयासों से बरमकेला में खुले दो निजी बैंक

Ad

ब्यापारियों एवं आम जनता को मिल रही बड़ी सुविधा

Advertisements

बरमकेला। क्षेत्र के विकास को लेकर निरंतर सक्रिय रहने वाले कैट के जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी रतन शर्मा के प्रयासों से बरमकेला को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। वर्षों से लंबित मांग को पूरा करते हुए यहां दो प्रमुख निजी बैंकों—एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक—की शाखाएं प्रारंभ हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों को बड़ी सुविधा मिल रही है।

Advertisements

बरमकेला के लेंधरा रोड पर एचडीएफसी बैंक तथा मुख्य मार्ग पर शिव मंदिर के सामने एक्सिस बैंक की शाखा खुलने से अब लोगों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा है। इससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है, साथ ही क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिल रही है। छोटे व्यापारियों, किसानों और आम खाताधारकों के लिए यह पहल विशेष रूप से लाभकारी साबित हो रही है।

यह उपलब्धि यूं ही नहीं मिली, बल्कि इसके पीछे रतन शर्मा का लंबा संघर्ष और निरंतर प्रयास शामिल है। जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक दौर में लीड बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों द्वारा बरमकेला में नए बैंक खोलने की मांग को स्पष्ट रूप से अस्वीकार कर दिया गया था। इसके बावजूद रतन शर्मा ने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास जारी रखा। उन्होंने इस विषय को उच्च स्तर तक पहुंचाते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और केंद्रीय वित्त मंत्री से संपर्क साधा तथा बरमकेला की वास्तविक आवश्यकता को मजबूती से रखा।

उनकी मेहनत का ही परिणाम रहा कि समय-समय पर उन्हें संबंधित विभागों और अधिकारियों द्वारा पत्राचार के माध्यम से सकारात्मक संकेत मिलते रहे और अंततः यह मांग पूरी हो सकी। आज बरमकेला में दो निजी बैंकों का संचालन उनके इसी जिद, लगन और क्षेत्र के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

रतन शर्मा की सक्रियता केवल बैंकिंग सुविधा तक सीमित नहीं है। वे क्षेत्र में स्वास्थ्य और प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए भी लगातार प्रयासरत हैं। हाल ही में उन्होंने कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मुलाकात कर बरमकेला में ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता तथा अनुविभागीय ट्रेजरी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

स्थानीय नागरिकों और व्यापारिक वर्ग का मानना है कि इस तरह के प्रयासों से बरमकेला का समग्र विकास संभव हो रहा है। दो-दो निजी बैंकों का खुलना न केवल आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह क्षेत्र के विकास की दिशा में एक मजबूत कदम भी माना जा रहा है।

निस्संदेह, रतन शर्मा की जनहित और व्यापारिक हितों के प्रति प्रतिबद्धता सराहनीय है और उनके प्रयास आने वाले समय में भी क्षेत्र को नई सुविधाएं दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button