Advertisement Carousel
Blog

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा निर्माणाधीन न्यायालयीन कर्मचारी आवास का निरीक्षण, नेशनल लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा

Ad

Advertisements

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा निर्माणाधीन न्यायालयीन कर्मचारी आवास का निरीक्षण, नेशनल लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा
जांजगीर-चांपा। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जयदीप गर्ग द्वारा बुधवार को जांजगीर स्थित नवीन निर्माणाधीन न्यायालयीन कर्मचारी आवास का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन की संरचनात्मक मजबूती, सुरक्षा मानकों, अग्निशमन व्यवस्था, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, विद्युत व्यवस्था, जल आपूर्ति, आवागमन हेतु सड़क सुविधा तथा बच्चों के लिए प्रस्तावित गार्डन की व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान माननीय न्यायाधीश ने विशेष रूप से कंक्रीट की गुणवत्ता एवं विद्युत तारों की गुणवत्ता की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

Advertisements
Advertisements


इसके पश्चात प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जांजगीर-चांपा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आगामी द्वितीय नेशनल लोक अदालत, जो दिनांक 09 मई 2026 को आयोजित होगी, की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस बैठक में जिला एवं सत्र न्यायालय जांजगीर सहित समस्त तालुका न्यायालयों के न्यायाधीशगण शामिल हुए।
बैठक के दौरान सभी न्यायाधीशों को निर्देशित किया गया कि वे राजीनामा योग्य दीवानी, फौजदारी, बैंक, राजस्व, श्रम एवं विद्युत से संबंधित अधिक से अधिक प्रकरणों की पहचान कर उन्हें नेशनल लोक अदालत में प्रस्तुत करें, ताकि अधिक से अधिक मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।


इसके अतिरिक्त, तालुका क्षेत्रों में पदस्थ पैरालीगल वालेंटियर्स को ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु मुनादी एवं जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, जिससे आम नागरिकों को इस व्यवस्था का अधिकाधिक लाभ मिल सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button