Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

अमर बलिदानी बख्तर साय-मुंडल सिंह की स्मृति में शहीद दिवस मनाया, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

कुनकुरी। अमर बलिदानी बख्तर साय एवं मुंडल सिंह की पुण्य स्मृति में 4 अप्रैल 2026 को खेल मैदान कुनकुरी में शहीद दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से हजारों की संख्या में समाजजन, युवा, महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा आयोजन राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कौशल्या साय जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सुशीला साय जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद बख्तर साय एवं मुंडल सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

इसके पश्चात नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा खेल मैदान कुनकुरी से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंची। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

Advertisements

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय जी एवं श्रीमती सुशीला साय जी ने अमर बलिदानी बख्तर साय एवं मुंडल सिंह के त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान देश और समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा तथा हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए।

कार्यक्रम में रौतिया समाज छत्तीसगढ़ के पदाधिकारीगण भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमनरायण जी, सचिव श्री पालू राम प्रधान जी, कोषाध्यक्ष श्री बजरंग राम जी, संगठन महामंत्री श्री बंधन सिंह जी, युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सिंह जी, सचिव श्री हेमराज सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री राहुल सिंह जी, संगठन महामंत्री श्री देव प्रधान जी, सदस्य श्री रोहित सिंह जी एवं श्री देवेंद्र सिंह ,श्री दीपक सिंह जी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

अंत में सभी ने अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन रौतिया समाज छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button