Advertisement Carousel
Blog

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, छात्रावासों के नियमित निरीक्षण के दिए निर्देशसक्ती,

Advertisements

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, छात्रावासों के नियमित निरीक्षण के दिए निर्देश
सक्ती,

Advertisements


जिले में प्रशासनिक कार्यों की गति और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।


बैठक के दौरान कलेक्टर ने विशेष रूप से आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावासों की व्यवस्थाओं पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने जिले के सभी छात्रावासों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि वहां रहने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कलेक्टर ने छात्रावासों में साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया।


उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रावासों के शौचालय, रसोईघर और आवासीय कक्षों की नियमित जांच की जाए तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए अध्ययन के अनुकूल वातावरण बनाए रखने की बात कही।
बैठक में कलेक्टर ने जिले में आयोजित होने वाली राज्य ओपन परीक्षा को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों में लगाई गई है, वे पूरी जिम्मेदारी के साथ व्यवस्थाओं की निगरानी करें और परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों के उपयोग को सख्ती से रोकें। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रखने और निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।


इसके अलावा कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, जल जीवन मिशन और लोक सेवा गारंटी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागवार लंबित पेंशन प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को इनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने तहसीलवार विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार और आधार प्रविष्टि जैसे कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। साथ ही पंचायत, लोक निर्माण, शिक्षा, विद्युत, खाद्य, सहकारिता, नगरीय प्रशासन, मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


कलेक्टर ने समय-सीमा के लंबित प्रकरणों के साथ-साथ जनदर्शन और जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की और सभी संबंधित अधिकारियों को इनका त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टरगण, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button