Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में दशहरा मेले की टेंडरिंग रद्द, पारंपरिक स्वरूप में होगा आयोजन

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। नगर पालिका द्वारा दशहरा मेले की टेंडरिंग प्रक्रिया पर उठे विवाद के बाद अंततः इसे निरस्त कर दिया गया है। सभासदों के विरोध और आपत्तियों को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया।

Advertisements
Advertisements

नगर पालिका ने मेले के लिए टेंडर जारी किए थे, लेकिन सभासदों का कहना था कि इससे मेला महंगा और आमजन के लिए असुविधाजनक हो जाएगा। उनका आग्रह था कि दशहरा मेला पारंपरिक ढंग से आयोजित होना चाहिए।

सभासदों ने इस मुद्दे पर बैठक कर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. ईरा श्रीवास्तव और अध्यक्ष प्रतिनिधि निराशा श्रीवास्तव ने घोषणा की कि टेंडरिंग प्रक्रिया रद्द की जा रही है।

अब दशहरा मेला पहले की तरह नगर पालिका के सीधे प्रबंधन में आयोजित होगा और सभी अधिकार नगर पालिका के पास ही रहेंगे।
हालांकि, अध्यक्ष डॉ. ईरा श्रीवास्तव ने यह भी स्पष्ट किया कि टेंडरिंग व्यवस्था का उद्देश्य पारदर्शिता और नगर पालिका की आय में वृद्धि करना था, मगर जनप्रतिनिधियों के सुझाव और विरोध को देखते हुए इसे वापस लेना पड़ा।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button