Advertisement Carousel
Blog

बिना अनुमति विरोध प्रदर्शन करने वालों पर सिटी कोतवाली ने दर्ज किया अपराध रोड जाम और गाली-गलौज मामले में 21 आरोपी पुलिस के निशाने पर

Ad
Advertisements

मछुआरा समिति ने किया चक्का जाम, 21 आरोपी पुलिस की कार्रवाई में

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मेन रोड में यातायात बाधित कर चक्का जाम करने वाले 21 आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई मछुआरा समिति के सदस्यों द्वारा अपनी मांगों को लेकर मत्स्य विभाग कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करने के दौरान हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी सीताराम अहिरवार, सहायक मत्स्य अधिकारी, ने लिखित शिकायत में बताया कि दिनांक 03.02.2026 को दोपहर लगभग 1:00 बजे मछुआरा समिति के पदाधिकारी एवं अन्य लोग कार्यालय के सामने मेन रोड पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। आरोपियों ने सड़क पर बैठकर आने-जाने वाले लोगों का मार्ग अवरुद्ध कर दिया। प्रार्थी एवं उनके साथ आए कर्मचारी समझाने के बावजूद आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की।
इस चक्का जाम के कारण लगभग तीन घंटे तक मुख्य मार्ग में यातायात बाधित रहा, जिससे आम लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 99/26 धारा 221, 126(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं—
नवीन धीवर, गायत्री गायग्वाल, ओम प्रकाश धीवर, बुधराम धीवर, भोजराम धीवर, दामोदर धीवर, राकेश महंत, शिवकुमार धीवर, करन, विजय धीवर, सरिता धीवर, मीना धीवर, मोनू धीवर, अहिल्या धीवर, सविता धीवर, सरिता धीवर, रामकुमार, गोवर्धन धीवर, सहसराम, धनबाई धीवर एवं अन्य आरोपी।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल पर उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा बिना अनुमति विरोध प्रदर्शन करने और चक्का जाम करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button