Advertisement Carousel
Add
Blog

चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ी गिरफ्तार, 1.07 लाख रुपये का कापर वायर बरामद

Ad

Advertisements

कापर वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ी गिरफ्तार, 1.07 लाख रुपये का कापर वायर बरामद

Advertisements

बिलासपुर

शहर में लगातार हो रही कापर वायर चोरी की घटनाओं पर बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर, एक आपचारी बालक तथा चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 173 फीट कापर वायर, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 7 हजार रुपये आंकी गई है, बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना सिविल लाईन एवं थाना तारबहार पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गई। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर अज्ञात चोरों की पतासाजी की जा रही थी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि एचडीएफसी बैंक के पास मंगला चौक क्षेत्र में दो व्यक्तियों द्वारा एसी से कापर वायर चोरी की गई है। सूचना के आधार पर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें संदिग्ध राहुल गंधर्व एवं एक आपचारी बालक की पहचान हुई।

Advertisements


पुलिस ने घेराबंदी कर राहुल गंधर्व, पिता कांशीराम गंधर्व, उम्र 22 वर्ष, निवासी मन्नु चौक टिकरापारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर, तथा एक आपचारी बालक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मुथूट फाइनेंस लिमिटेड, व्यापार विहार, कार्यालय पार्किंग एवं मंगला चौक स्थित डिजिटल मार्केटिंग ऑफिस में लगे एसी से कापर वायर चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों ने चोरी किए गए कापर वायर को थाना सिविल लाईन क्षेत्र में कमलकांत दत्ता उर्फ डोकरा, पिता विश्वनाथ दत्ता, उम्र 48 वर्ष, निवासी शीतला मंदिर के पास, तारबहार, तथा थाना तारबहार क्षेत्र में मोहम्मद याकुब, पिता मोहम्मद रफीक, उम्र 36 वर्ष, निवासी तालापारा, थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर को बेचना स्वीकार किया।
पुलिस ने दोनों कबाड़ी खरीददारों को भी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 173 फीट कापर वायर बरामद किया। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाईन एवं थाना तारबहार में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक एस.आर. साहू, सहायक उप निरीक्षक चन्द्रकांत डहरिया, प्रधान आरक्षक विकास सेंगर, आरक्षक आशीष राठौर एवं वीरेंद्र राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button