Advertisement Carousel
Add
Blog

कँवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं कौशल्या देवी सायअमर सुल्तानिया ने मुख्यमंत्री निवास में भेंट कर दी बधाई

Ad

Advertisements

कँवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं कौशल्या देवी साय
अमर सुल्तानिया ने मुख्यमंत्री निवास में भेंट कर दी बधाई

Advertisements

जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की धर्मपत्नी  कौशल्या देवी साय के कँवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर जिले के सक्रिय नेता एवं जशपुर जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने मुख्यमंत्री निवास ‘बगिया’ पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की और उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Advertisements


जशपुर प्रवास के दौरान हुई इस भेंट में अमर सुल्तानिया ने कहा कि कौशल्या देवी साय को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना कँवर समाज के लिए गर्व का विषय है। यह नियुक्ति सामाजिक समरसता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में कँवर समाज को नई दिशा मिलेगी तथा सामाजिक एकजुटता और सशक्तिकरण को बल प्राप्त होगा।
इस अवसर पर अमर सुल्तानिया द्वारा सम्मान स्वरूप शॉल भेंट कर अपनी मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं। मुलाकात के दौरान प्रदेश एवं जिले से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।
कौशल्या देवी साय ने इस अवसर पर सभी शुभचिंतकों का आभार प्रकट करते हुए समाज और जनहित के लिए निरंतर कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर भाजपा नेता जितेंद्र खांडे एवं सुनील पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button