Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेश

थाना खीरी पुलिस ने लूट-चोरी करने वाले संगठित गैंग का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार,कई फरार

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से अफजल अली

पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में थाना खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लखीमपुर खीरी। क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए थाना खीरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर की निगरानी में थाना खीरी थाना अध्यक्ष निराला तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले संगठित गैंग का पर्दाफाश किया है।थाना अध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि इस कार्रवाई में गैंग के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गैंग के कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी व लूट का माल, तीन अवैध तमंचे, कारतूस तथा वारदातों में इस्तेमाल की गई एक कार बरामद की है। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार बदमाशों का आपराधिक इतिहास पहले से दर्ज है और वे लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थे।मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में उपनिरीक्षक गौरव कुमार, उपनिरीक्षक राहुल कुमार, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार शर्मा, कांस्टेबल सुधीर कुमार, कांस्टेबल आशीष यादव और कांस्टेबल गंगादीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा है और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button