Advertisement Carousel
Blog

कथित धर्मांतरण में एक आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements

मल्हार बस्ती में कथित धर्मांतरण का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार

मस्तूरी थाना अंतर्गत चौकी मल्हार क्षेत्र के डबहापारा में कथित रूप से धर्मांतरण कराए जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 299 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में 11 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि मल्हार बस्ती के डबहापारा में एक व्यक्ति द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित कर लोगों को भोजन एवं बीमारी ठीक होने का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।
मामले में प्रार्थी पुणेन्द्र शर्मा के लिखित आवेदन पर चौकी मल्हार, थाना मस्तूरी में आरोपी रामकुमार केवट (41 वर्ष), निवासी डबहापारा, मल्हार के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button