Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विजय आदित्य ने की प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

विश्वास जताने के लिए राहुल योगराज का जताया आभार

रायपुर में जूदेव का हुआ भव्य स्वागत

Advertisements
Advertisements

जशपुरनगरः भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव का रायपुर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां जूदेव ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जशपुर में विजय आदित्य सिंह जूदेव के नेतृत्व से युवाओं को बेहतर दिशा और मार्गदर्शन मिलेगा तथा युवा मोर्चा का संगठन और मजबूत होगा।

Advertisements

उन्होंने यह भी कहा कि जशपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और संगठन मंत्री पवन साय का गृह जिला है, ऐसे में उनके मार्गदर्शन में जिला युवा मोर्चा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। विजय आदित्य सिंह जूदेव की सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक भागीदारी संगठन को सशक्त करेगी। विजय आदित्य सिंह जूदेव ने जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि वे सभी वरिष्ठों के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि वे स्वर्गीय दादा दिलीप सिंह जूदेव द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए संगठन को शीर्ष स्थान तक ले जाने का संकल्प रखते हैं। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व द्वारा विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा शक्ति को संगठित करना, सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करना, धर्म जागरण और हिंदुत्त्व की रक्षा के लिए सतत कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। विजय आदित्य सिंह जूदेव ने परम् आदरणीय मार्गदर्शक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, संगठन मंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा, भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह, तथा भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा के सभी वरिष्ठ जनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button